म्योरपुर,सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस पर आरण्यक फाउंडेशन द्वारा दक्षिणांचल क्षेत्र में विशेष सीड बॉल थ्रो अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य बंजर एवं वन क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से हरियाली बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों सीड बॉल फेंकी गईं, जिससे भविष्य में बड़ी संख्या में पौधों के विकसित होने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आरण्यक फाउंडेशन की संस्थापक चेतना सिंह ने कहा कि प्रकृति संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सीड बॉल अभियान कम संसाधनों में अधिक हरियाली विकसित करने का प्रभावी माध्यम साबित हो सकता है।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/अभियान को सफल बनाने में सृष्टि सिंह, मानसी, वीरेंद्र, विक्रम, शशांक, पवन, पंकज अंसल एवं कृतिका सहित पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम के सदस्यों ने क्षेत्र में जाकर सीड बॉल वितरण और थ्रो गतिविधियों का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्ष संवर्धन तथा स्वच्छ वातावरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।