युवक की तलाश में नहर में उतरी एसडीआरएफ टीम, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

आकाश मिश्रा औरैया –बेला। थाना क्षेत्र के गांव डमरपुर स्थित रामगंगा नहर की झील के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे जनपद कानपुर देहात के थाना व कस्बा रसूलाबाद बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर निवासी तीन दोस्त विदान बंगाली (40) पुत्र विमल सेन , विवेक (32) पुत्र विमल सील व शेखर (20) पुत्र नारायण आये और यहां बैठकर शराब पार्टी की उसके बाद तीनो नहर में नहाने के लिए कूद गये। कुछ देर बाद विवेक व शेखर तो नहर से बाहर आगये लेकिन विदान नहर से नहीं निकला। जिसके बाद पीछे से गांव के ही पांच अन्य युवक पहुंच गये उसमे से निखिल मंडल ने करीब तीन बजे डायल 112 पुलिस को विदान के नहर में डूबने की सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने थाना व चौकी पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद देर शाम तक बेला थाना पुलिस व गौतखोरों ने नहर में तलाश की थी। दूसरे दिन सोमवार सुबह से ही जालौन उरई की एसडीआरएफ टीम में उपनिरीक्षक कुमार सौरभ सिंह अपने 11 साथियों के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ नहर में स्टीमर चलाकर तलाश शुरू की। 27 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है की एसडीआरएफ टीम के साथ लगातार तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *