वाराणसी – भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था वाराणसी के तत्वावधान में दुर्गाकुण्ड स्थित मां दुर्गा मंदिर वाराणसी में श्री भोलेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष स्काउट गाइड /जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी एवं डॉ०उमेश कुमार सिंह जिला सचिव वाराणसी के निर्देशन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम दिवस मां शैलपुत्री मंदिर जैतपुरा में स्काउट गाइड ने सेवा दिया। तथा नवरात्रि के प्रत्येक दिवस प्राचीन मंदिरों में नव दिवस स्काउट गाइड के छात्र काशी में प्रत्येक दिन अलग-अलग क्षेत्र में सेवा शिविर आयोजित किया गया। सेवा शिविर के मुख्य अतिथि श्री शिवनारायण अपर चौकी इंचार्ज दुर्गाकुंड वाराणसी का स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि महोदय स्काउट गाइड छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड के स्वयंसेवक का कार्य अति प्रसंसनीय है तथा सामाजिक कार्यों के लिए सदैव तैयार रहते हैं। जिसमें विभिन्न विद्यालय राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज लहुराबीर, बी०टी०एस० स्कूल कमच्छां, आर्य महिला इण्टर कॉलेज चेतगंज,राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज मलदहिया, वाजपेई स्काउट दल स्वतंत्र, कल्पना चावला गाइड कंपनी स्वतंत्र फुलवरिया वाराणसी इत्यादि विद्यालय के स्काउट गाइड के छात्रों ने मंदिरों में दर्शनार्थियों को दर्शन कराने एवं भीड़ नियंत्रण करना, प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करना इत्यादि दर्शनार्थियों का सेव किया सहायता शिविर में मुख्य रूप से प्रभारी कमला प्रसाद पटेल, काउंसलर रवि यादव,काजल गोंड गाइडर,गुड्डू मौर्या स्काउटर इत्यादि लोग उपस्थित होकर सहयोग किया। सेवा शिविर का संचालन श्री विष्णु विश्वकर्मा जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती रामेश्वरी वर्मा जिला संगठन आयुक्त गाइड वाराणसी ने किया।