नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली गई स्कूटी एवं बाइक रैली

लखनऊ: भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा 1090 चौराहा से बहुप्रतीक्षित “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं छात्राओं ने स्कूटी एवं बाइक रैली महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, प्रदेश महिला अध्यक्ष गीता शाक्य, मुख्य रूप उपस्थित होकर रैली शुरुआत करवाई। छात्राओं एवं महिलाओं ने केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद वक्त किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बिल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनभावना का प्रतीक बनकर उभरेगा। महिलाओं और युवाओं के लिए हस्ताक्षर दीवार बनाई गई इस दीवार पर लोगों ने हस्ताक्षर कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। यह रैली 1090 चौराहा से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और विधानसभा पर समाप्त हुई।अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम हम सभी मातृशक्तियों व आने वाली पीढ़ियों के सशक्तिकरण और सफलता का प्रमुख आधार बनेगा। महिलाओं की यह भागीदारी समाज में बढ़ती जागरूकता और राजनीतिक सहभागिता को दर्शाती है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। सांसद गीता शाक्य ने कहा सदियों से नारी शक्ति ने मकान को घर बनाया है, मुझे पूर्ण विश्वास है इतनी संख्या में हमारी बहनें जब सदन में पहुंचेंगी तो संसद को स्वर्ग बनाएंगी, जहाँ विधान मानव दृष्टिकोणों से ओतप्रोत व संवेदना से परिपूर्ण होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, श्वेता सिंह, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, निष्ठा कटियार,  शिवांजलि पांडेय सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *