संत कृष्णानंद शास्त्री पंचायती आनंद अखाड़ा के महामंडलेश्वर घोषित

बड़हलगंज। क्षेत्र के लेटाघाट निवासी संत श्री कृष्णानंद शास्त्री को पंचायती श्री आनंद अखाड़ा द्वारा महामंडलेश्वर पद के लिए घोषित किया गया है। यह घोषणा तपोनिधि स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में की गई।महामंडलेश्वर पद पर घोषणा को संत श्री कृष्णानंद शास्त्री के लंबे आध्यात्मिक जीवन, धर्म सेवा तथा समाज के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। इस उपलब्धि से उनके श्रद्धालुओं, अनुयायियों और शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। क्षेत्र के लोगों ने भी इसे बड़हलगंज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।जानकारी के अनुसार, संत श्री कृष्णानंद शास्त्री का विधिवत पट्टाभिषेक वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले नासिक महाकुंभ मेले के दौरान संपन्न होगा। इस अवसर पर देशभर से संत-महात्माओं, विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित रहने की संभावना है।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/
महामंडलेश्वर घोषित किए जाने पर नगर पंचायत बड़हलगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, डॉ. पी.डी. राव, डॉ. सौरभ भारती, सहजनवा चेयरमैन संजू सिंह, महाराजगंज के पूर्व चेयरमैन सीताराम मद्धेशिया, पवन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने उनके सफल आध्यात्मिक दायित्व निर्वहन की कामना करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *