सदर बाजार पुलिस ने अनाधिकृत हूटर लगने दो चैपहिया वाहन किए सीज

सहारनपुर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सहारनपुर पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस ने अनधिकृत हूटर का प्रयोग कर रहे दो चारपहिया वाहनों को सीज कर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, अवैध हूटर तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के नेतृत्व में थाना सदर बाजार क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो ऐसे वाहनों को पकड़ा, जिन पर नियमों के विपरीत अनधिकृत हूटर लगाए गए थे। जांच के बाद दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। सीज किए गए वाहनों में एक स्कॉर्पियो कार (न्च्19ट 2021) तथा एक टोयोटा अर्बन क्रूजर (न्ज्ञ07भ्ज्ञ9088) शामिल है।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति हूटर का प्रयोग करना यातायात नियमों का उल्लंघन है। हूटर और विशेष संकेतकों का उपयोग केवल अधिकृत सरकारी एवं आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को ही निर्धारित नियमों के तहत करने की अनुमति है। ऐसे में निजी वाहनों पर अनधिकृत हूटर लगाना कानूनन अपराध है। पुलिस का कहना है कि अवैध हूटर और प्रेशर हॉर्न न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी असुविधा और भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। इसी को देखते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहारनपुर पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर न केवल स्वयं सुरक्षित रहा जा सकता है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *