बहराइच ( कैसरगंज )l कैसरगंज तहसील क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच उप जिला अधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी डी के श्रीवास्तव ने क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत भी की।पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ईंधन निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कैसरगंज में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील अधिकारियों ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक घबराहट पैदा हो रही है।
अनावश्यक भीड़ से बचने की सलाह प्रशासन ने लोगों से कहा कि जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल लेने से बचें। इससे न केवल अन्य लोगों को परेशानी होती है, बल्कि स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।प्रशासन पूरी तरह सतर्क अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जिले में ईंधन आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल समाधान किया जाएगा।शांति और संयम बनाए रखने की अपील अंत में प्रशासन ने आम जनमानस से शांति और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।