बंगाल में अमित शाह के रोड़ शो के दौरान हुआ हंगामा……..तीन एफआईआर दर्ज

कोलकाता।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता रोड शो के दौरान हुए हंगामे को लेकर तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। भवानीपुर से भाजपा प्रत्याशी शुवेंदु अधिकारी के नामांकन के मौके पर आयोजित रोड शो का तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिससे कार्यक्रम अव्यवस्थित हुआ। दक्षिण कोलकाता के कालीघाट और हजरा सहित कई इलाकों में तनाव और नारेबाजी देखने को मिली। पुलिस के मुताबिक, दो एफआईआर अलीपुर थाने में दर्ज हुई हैं। एक चुनाव आयोग की शिकायत पर आचार संहिता उल्लंघन को लेकर और दूसरी स्वतः संज्ञान में लेकर दर्ज की गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक सख्ती दिखाकर एक संयुक्त बीडीओ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के खंडाघोष क्षेत्र में तैनात संयुक्त बीडीओ ज्योत्सना खातून को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निर्वाचन आयोग ने कदम राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सिफारिश पर उठाया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र में स्पष्ट किया कि प्रस्ताव पर सहमति जताकर खातून के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *