रोजा इफ्तार का किया गया आयोजन

मिर्जापुर । समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी द्वारा पवित्र रमजान के महीने में बाग कुंजन गिरी रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश दिया। रोजा इफ्तार के दौरान मुल्क हिंदुस्तान की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ की गई।जिला अध्यक्ष श्री चैधरी ने इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों, बुजुर्गों और साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करना ही समाजवादी विचारधारा की पहचान है कार्यक्रम मे सैफ अंसारी, रवि सोनकर, वाहिद अली, मेराज खान, इजियाज खान, जुम्मन, बबलू सोनकर, फरीदा, अनीश, अशोक सिंह मुन्ना, अमरेश सोनकर, झल्लू यादव, विजय पटेल, राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *