भदोही। नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित खान ट्रेवेल्स के मालिक के मैरिज लान में 16वें रमजान शुक्रवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार में कसीर तायदाद में रोजेदारों ने शिरकत की। मगरिब की अज़ान सुन सभी रोजेदारों ने रोजा खोला।Roza Iftar was held at the marriage lawn of Idris Khan, owner of Khan Travels; a large number of fasting people participated.इस दौरान इफ्तार पार्टी के आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी एवं खान ट्रेवेल्स के मालिक इदरीस खान ने कहा कि रोजा इफ्तार पार्टी से मोहब्बत बढ़ती है। अल्लाह तुम्हें भूखा प्यासा नहीं रखना चाहता है बल्कि तुम्हारे जज्बे को परखता है। परवरदिगार इफ्तार के वक्त फरिश्तों को गवाह बना कर कहता है की ऐ फरिश्तों देखो मेरा बंदा मेरे लिए रोजा रखता है, मेरे लिए इबादत करता है। श्री खान ने कहा रोजा खोलने के वक्त मांगी हुई दुआ परवरदिगार कुबूल करता है। उन्होंने कहा कि रोजे से रुह को पाकिजगी मिलती है। साथ ही इफ्तार पार्टियों के आयोजन से भाईचारा बढ़ता है।read more:https://pahaltoday.com/central-warehousing-corporation-celebrated-its-70th-foundation-day/ रोजा इफ्तार पार्टी में सभी ने बारगाहे परवरदिगार में दोनों हाथों को फैलाकर अपने रब से रोजे कबूल करने के साथ ही साथ मुसलमानों के कारोबार में खैरोबरकत व मुल्क में अमनोअमान के लिए दुआएं मांगी गई। इफ्तार पार्टी के आयोजक खान ट्रेवेल्स के मालिक इदरीस खान, अरशद खान, ज़फ़र खान ने इफ्तार पार्टी में आए हुए सभी रोजेदारों का शुक्रिया अदा किया। वहीं इफ्तार पार्टी में आये रुअते हेलाल कमेटी के सदर अल्हाज हाफ़िज परवेज अच्छे मियां ने नमाजे मगरिब अदा कर मुल्क में अमन शांति और भाईचारे की दुआ की। इस मौके पर मौलाना फैसल अशरफी, विधायक जाहिद बेग, छोटे सोनकर, मब्बू भाई, शफीक बेग, सभासद पति अलाउद्दीन अलाउ खां, दानिश रूमी सिद्दीकी, चंदू खान, आसिफ जेम खां, अशरफ खां, महफूज अंसारी, मोहम्मद आलम खां, सहाबुद्दीन सब्बु खां, नदीम सिद्दीकी, अरसलान खां सहित नगर के बड़े बुजुर्ग व प्यारे-प्यारे बच्चे आदि लोगो ने रोजा खोल कर बारगाहे परवरदिगार में दुआ की।