रायबरेली – संदीप सेन ने कहाँ जिस हिसाब से मेरे सम्मान के लिए एक आवाज पे क्षेत्र की जनता इकढ्ढा हो जाती है मै जीवन भर इन सब का आभारी रहूंगा lरायबरेली के रोहनिया ब्लॉक द्वितीय क्षेत्र में जिलापंचायत की तैयारी कर रहे संदीप सेन (प्रधान) का होली एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरेनी ग्रामपंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग उपस्थित हुए और उन्होंने अपना आशीर्वाद दिया।उन्होंने कहा कि अबकी बार रोहनिया द्वितीय से जिलापंचायत का चुनाव संदीप भैया ही जीतेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और बुजुर्गों को अंग वस्त्र देकर जिलापंचायत प्रत्याशी संदीप सेन ने सभी को सम्मानित किया।इस मौके पर गणेश कुमार, महेंद्र बहादुर सिंह, मीरा देवी, मुन्ना कुमार, श्याम लाल, संतोष कुमारी, विश्राम, कामता, दिनेश, शीला देवी, नीता सिंह, जय सिंह, अंकित सिंह, राम अभिलाष, रामसजीवन पाल, आदर्श, शंकर लाल, नीमल देवी, कलावती, लीलावती, विटान, उषा देवी, हुब लाल सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
संदीप सेन के समर्थन में एकजुट हुए ग्रामीणों ने उनके जीतने की कामना की और उन्हें अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।