गाजीपुर जखनिया। क्षेत्र के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी एवं अपने मृदुल स्वभाव और सेवा भावना के लिए पहचाने जाने वाले श्रद्धेय हरिशंकर तिवारी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को जखनिया क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।जखनिया व्यापार मंडल ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि तिवारी जी ने अपने जीवनकाल में लोगों की सेवा को सर्वोपरि रखा। सुख-दुख के साथी के रूप में उन्होंने क्षेत्र के लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया था।भाजपा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि जब जखनिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोर और स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत सीमित थीं, उस समय हरिशंकर तिवारी जी इस क्षेत्र के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं थे। आज भी जखनिया में जहां उनकी दुकान स्थित है, उस स्थान को लोग “तिवारी गली” के नाम से जानते हैं।read more:https://pahaltoday.com/rahul-gandhi-reaches-hyderabad-welcomed-by-cm-reddy-at-the-airport/
उन्होंने हमेशा कम कीमत पर लोगों को अच्छी दवाएं उपलब्ध कराईं। लोगों का मानना था कि उनके हाथों में ऐसा यश था कि उनकी दी हुई दवा से मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाते थे।इस दुख की घड़ी में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, राहुल चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, अशोक जायसवाल, बबलू गुप्ता, विजय मद्धेशिया, प्रशांत सिंह, नंदू गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, संतोष सिंह ‘मुन्ना’, सतीश जायसवाल, मुकेश वर्मा, कैलाश वर्मा, दुर्गा प्रसाद सहित अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।