बाढ़ प्रभावित 356 परिवारों तक पहुंची राहत, दीनापुर शरणालय में बांटी गईं राहत किट

गाजीपुर। तहसील सदर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रशासन की ओर से राहत वितरण अभियान जारी है। शनिवार को दीनापुर बाढ़ शरणालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम महबलपुर और मकसूदनपाह के बाढ़ प्रभावित परिवारों को कुल 356 राहत किट वितरित की गईं।राहत किट का वितरण भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर विनोद जोशी और तहसीलदार सदर राजीव यादव मौके पर मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और शरणालय में उपलब्ध राहत एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों तक आवश्यकता के अनुसार खाद्य सामग्री, राहत किट और अन्य जरूरी सहायता लगातार पहुंचाई जाए।प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *