सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान, 11 रेलकर्मियों को मिला डीआरएम एक्सीलेंस अवार्ड

वाराणसी।रेल संरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वाराणसी मंडल के 11 रेलकर्मियों को सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने ‘डीआरएम एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया। भारतेन्दु सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न विभागों के उन कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने अपनी सतर्कता, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा से संभावित दुर्घटनाओं को टालने तथा सुरक्षित रेल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।read  more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डीआरएम आशीष जैन ने कहा कि भारतीय रेल की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है, यह तभी संभव है, जब प्रत्येक कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और सजगता के साथ करे। उन्होंने कहा कि वाराणसी मंडल के विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है, उन्होंने कठिन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेकर संभावित जोखिमों को टाला और रेल संपत्ति व यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की, ऐसे कर्मियों का समर्पण पूरे रेल परिवार के लिए प्रेरणा है।सम्मानित रेलकर्मीडीआरएम एक्सीलेंस अवार्ड पाने वालों में गुंजन कुमार (वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी), रामख्याली (ट्रैक मेंटेनर प्रथम), संजीत कुमार (लोको पायलट), अमित कुमार (एमसीएम-विद्युत), अमित कुमार मिश्र (कांटावाला), रीतु वर्मा (गोपनीय सहायक), अभिषेक कुमार दुबे (सीएसई), संतोष कुमार (वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक), सचिन कुमार (कोरियर), रीना कुमारी (कार्यालय अधीक्षक- संरक्षा) सहित कुल 11 रेलकर्मी शामिल रहे।समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम शैलेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सौरभ राठौर, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *