किरतपुर । थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर बदमाशों द्वारा गल्ले से पैसे लूटने और विरोध करने पर दुकानदार व उसके साथी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना दो दिन पुर्व कि बताई जा रही है पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना कि विडिओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पीड़ित रवि कुमार के अनुसार, वह भोजपुर गांव में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। रविवार शाम को क्षेत्र के ही कुछ नामजद और अज्ञात बदमाश जिनमें सौरभ, मोंटी, घनश्याम, देव, अश्वनी उर्फ सरदार, मोहित और चिक्की चोटी शामिल हैं पीड़ित रवि कुमार पुत्र मुनेश कि दुकान पर आए। आते ही बदमाशों ने तमंचा दिखाकर गल्ले से जबरन पैसे निकालने शुरू कर दिए।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/जब दुकानदार ने इस लूटपाट का विरोध किया,तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए स्टील के कड़े से उसके सिर के पिछले हिस्से पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बीच-बचाव करने आए दुकानदार के साथी राहुल पर भी बदमाशों ने स्टील के कड़े से वार किया, जिससे राहुल के माथे पर भी गंभीर चोटें आईं।मारपीट के दौरान बदमाशों ने पीड़ित रवि कुमार की पैंट की जेब से भी 8000 रुपये निकाल लिए। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी पीड़ित को रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी कार (नंबर यूके 08 बी एफ 0390) से मौके से फरार हो गए।पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपना और राहुल का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।मारपीट कि घटना का पूरा विडिओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे कुछ युवक पीड़ित कि जमकर पीट रहे है। हल्का दरोगा आशीष पुनिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच पूरी होने के बाद आवशक कार्यवाही अमल मे लाई जायगी।