किरतपुर । नगर स्थित एक वेंकट हॉल में एडवोकेट एसोसिएशन किरतपुर के भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेहद गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए।एडवोकेट एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार देर रात्रि नगर स्थित एक वेंकट हॉल में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मदन लाल अरोड़ा ने की तथा कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट हसन अली चौधरी और एडवोकेट शहज़ाद अहमद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के पूर्व अध्यक्ष एस. के. बबली एडवोकेट मौजूद रहे।एस के बबली ने अपने संबोधन में अधिवक्ता एकता, संगठन की मजबूती और न्याय व्यवस्था को बेहतर बनाने में वकीलों की अहम भूमिका पर विशेष जोर दिया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/साथ ही मदन लाल अरोड़ा ने अपने सम्बोधन मे काहा कि अधिवक्ता कि भूमिका पीड़ित व कमजोर लोगो को न्याय दिलाना भी उसका प्रथम कर्तव्य है। अच्छे अधिवक्ता कि यही पहचान है कि वो पीड़ित को न्याय दिलाने मे सक्षम हो। कार्यक्रम मे नगर और आसपास के क्षेत्रों के सम्मानित डॉक्टर, शिक्षक, अधिवक्ता, मीडिया कर्मी और भारी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम मे आय अतिथियों को शौल पहनाकर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान नवगठित एडवोकेट एसोसिएशन के नवगठिथ अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने कानूनी दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।