मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर वरिष्ठ नागरिकों से किया संपर्क

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे सेवा, सुशासन और संकल्प अभियान के तहत सुरक मंडल क्षेत्र में प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सेमर निवासी सेवानिवृत्त कानूनगो राम प्रताप, ग्राम बेलाही के सेवानिवृत्त शिक्षक केशव बिंद तथा प्रबुद्ध नागरिक एवं प्रगतिशील किसान छोटेलाल मौर्य से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।डॉ. तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदी सरकार के सफल कार्यकाल के 4399 दिन पूरे होने पर देश में जनविश्वास और प्रगति का नया अध्याय लिखा जा रहा हैread more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/ तथा भारत विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अमूल्य धरोहर है। इन वरिष्ठ जनों ने देश की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। डॉ. तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उनके अनुभवों को आत्मसात करते हुए समाज और क्षेत्र की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे।कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष सुभाष पाठक, ओम पाठक तथा बबलू साहनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *