रजा इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, छात्र छात्राओं के चहरे खिले

किरतपुर । क्षेत्र के ग्राम मेमन सादात के रजा इंटर कॉलेज के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने से छात्रों छात्राओं मे ख़ुशी क़ी लहर दौड़ गई। छात्र छात्राओं ने उच्च स्थान प्राप्त कर स्कूल व परिजनों का नाम रोशन किया। रजा इंटर कॉलेज मेमन सादात में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपनी मेहनत में शानदार परिणाम प्राप्त किया इस मौके पर अभिभावक व शिक्षकों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया विद्यालय के प्रधानाचार्य चौधरी सत्य प्रकाश सिंह ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता मेहनत , लगन और अनुशासन से ही मिलती है उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि निरंतर पढ़ाई में ध्यान दें और अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़े और विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई अंत में विद्यालय के प्रबंधक महोदय सैयद वजाहत रजा ने भी बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों की शिक्षा व दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें  विद्यालय के अपनी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों मे कक्षा नर्सरी मे हानिया,एलकेजी मे मोहम्मद जैद, युकेजी मे मोहम्मद हुर, फर्स्ट मे मोहम्मद माहिर,सेकिंड मे नसरा,थर्ड मे सोना, फोर्थ मे संध्या, फिफ्थ मे जानकी, सिक्स्थ मे नीतिका,सेवेंथ मे आफरीन,ऐथट मे रिया रानी,नाइन्थ मे मानवी,इलेविंथ मे इशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिजनों का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंध क प्रधानाचाय ने सभी छात्र छात्राओं के उज्वल भविष्य क़ी कामना क़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *