ललितपुर। वरिष्ठ पत्रकार स्व. बाबूलाल ठाकुर राठौर जी की ग्यारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को अमर शहीद पं गणेश शंकर विद्यार्थी भवन (प्रेस क्लब) में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके पत्रकारिता क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया। इस अवसर पर जरूरतमंदों के लिए अन्नपूर्णा भोजनशाला में भोजन कराया गया। वहीं प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने कहा कि बाबूलाल राठौर जी ने अपने जीवनकाल में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल पेश की। उन्होंने समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए पत्रकारिता को जनसेवा का माध्यम बनाया। उनके आदर्श और कार्यशैली आज भी युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सदैव पत्रकारों के हितों के लिए कार्य किया और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अजित जैन भारती, उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, महामंत्री अमित सोनी, चंद्रशेखर राठौर, कुंदन लाल राठौर, राजेश कुमार राठौर, अजय तोमर, शिब्बू राठौर, रमेश रायकवार, देवेश कुमार राठौर, गणेशराम रजक, चरन सिंह रामनगर, अजितेश जैन, यशपाल सिंह परमार, विकास सोनी, अनुराग बिदुआ, भगवान सिंह, पंकज रायकवार, अमित राठौर, अनि जैन आदि पत्रकार बंधु मौजूद रहे।