28 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन, भद्रा का नहीं रहेगा साया

बलिया। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।बलिया के विकास खंड बेलहरी के हल्दी गांव निवासी मां कालरात्रि ज्योतिष केंद्र के आचार्य विकास ओझा ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। ऐसे में बहनें पूरे दिन शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।उन्होंने बताया कि श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त को सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। राखी बांधने का प्रमुख शुभ समय सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:56 से 12:48 बजे तक और अपराह्न मुहूर्त दोपहर 1:52 से शाम 4:35 बजे तक रहेगा।read more:https://pahaltoday.com/sdm-holds-public-meeting-in-bambhiva-all-three-cases-resolved-on-the-spot/आचार्य के अनुसार 28 अगस्त को राहुकाल सुबह 10:46 से दोपहर 12:22 बजे तक रहेगा। वहीं भद्रा 27 अगस्त की रात 9:32 बजे समाप्त हो जाएगी, इसलिए 28 अगस्त को राखी बांधने में भद्रा की बाधा नहीं रहेगी।रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं, जबकि भाई जीवनभर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *