राजकुमार अध्यक्ष, दुष्यंत कुमार मंत्री व जबर सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए

नगीना । सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश शाखा नगीना की चुनावी बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार नलकूप चालक अध्यक्ष व दुष्यंत कुमार नलकूप चालक मंत्री तथा जबर सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। सिंचाई संघ की एक बैठक नगीना स्थित कार्यालय पर संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता एवं जिला मत्री विकास राजपूत के संचालन में संपन्न हुई। जिसमें संघ की सब डिवीजन नगीना की नई कर्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हई लेकिन बैठक में मौजूद सभी नलकूप सिंचाई कर्मचारियों ने एक जुट होकर अध्यक्ष पद के लिए नलकूप चालक राजकुमार, मंत्री के लिए दुष्यंत कुमार नलकूप चालक, एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए जबर सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सभी जिला अध्यक्ष और मंत्री ने अपने मुहर लगते हुए तीनों को मनोनीत कर दिया। स्टाफ के लोगों ने आम सहमति से चुने गए पदाधिकारियो को बधाई दी। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि कर्मचारीयो के मान सम्मान और अधिकारों के लिए कार्यकारिणी संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि शीध्र ही नईं कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किया जाएगा। बैठक में सभी विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *