मंडलायुक्त एस. राजलिंगम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश


Rajat Srivastava: गाजीपुर। वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को जनपद गाजीपुर के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, जिला सचिवालय, अभिलेख कक्ष (माल) तथा ई-गवर्नेंस सेल का स्थलीय जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली।ई-गवर्नेंस सेल में आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सभी न्यायालय कक्षों में पुराने लंबित मामलों की सूची तैयार कर जल्द से जल्द उनका निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।read more:https://pahaltoday.com/central-warehousing-corporation-celebrated-its-70th-foundation-day/
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने विभिन्न पत्रावलियों और अभिलेखों की भी जांच की तथा पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यालयीन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी पटलों के रजिस्टर नियमित रूप से अद्यतन रखे जाएं तथा आवश्यक अभिलेखों और दस्तावेजों का समुचित संधारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देना प्राथमिकता है। यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह या उदासीन पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर उप जिलाधिकारी विनोद जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *