*फिरोजाबाद*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुरुवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया। पूर्व में की गई रेकी और सुरागरसी के आधार पर थाना दक्षिण क्षेत्र के औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर सात बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया।अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं एएचटी के नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में चले अभियान के दौरान रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों को श्रम विभाग की आवश्यक कार्रवाई के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने परिजनों को भविष्य में बच्चों से मजदूरी न कराने की सख्त चेतावनी दी तथा बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/
अभियान में एएचटी थाना प्रभारी विपिन कुमार, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह, महिला आरक्षी प्रिया तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी और मनीष सिंह की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस और श्रम विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में बाल श्रम के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।