सोनभद्र। जिला गंगा समिति सोनभद्र के तत्वावधान में वन विभाग और नगर पंचायत चुर्क के संयुक्त सहयोग से सेवा ही संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद खजुराहो (मध्य प्रदेश) उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सोनभद्र के मूल निवासी कलाकारों द्वारा पारंपरिक ‘करमा लोक नृत्य’ की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बाद मुख्य अतिथि के साथ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को अधिक से अधिक पौधरोपण करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, डीपीओ महेंद्र गौतम, चुर्क रेंज ऑफिसर अभिषेक यादव, डिप्टी आरएफओ सौरभ भार्गव, जेआरएफ प्रमोद, वन दरोगा दीपक पटेल आदि मौजूद रहे।