जनता का स्नेह ही असली पूंजी: गोप-गोप के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, शक्ति प्रदर्शन में बदला जश्न

बाराबंकी। समाजवादी पाटÊ के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप का जन्मदिन शुक्रवार को भव्य रूप से मनाया गया। सिविल लाइन स्थित उनके आवास पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं, नेताओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं व गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा। सभी ने माला, फूल, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।गोप ने समर्थकों के साथ केक काटकर खुशी साझा की और सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी असली पूंजी है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामसागर रावत, पीएल पुनिया, विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।जन्मदिन के मौके पर गोप ने सफेदाबाद स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताया, केक खिलाया और उन्हें वस्त्र वितरित कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही गांधी भवन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भी शामिल होकर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *