हापुड़। जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा आगामी कावड़ यात्रा से पूर्व ग्राम छपकोली स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया गया । जिलाधिकारी ने निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा की – मंदिर परिसर में गंदगी नहीं होनी चाहिए।पार्किंग की व्यवस्था मंदिर से दूर रखे, ताकि जाम न लगे।read more:https://pahaltoday.com/bangladesh-foreign-minister-who-met-jaishankar-said-send-sheikh-hasina-back/ साथ ही पार्किंग को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि मंदिरों के आने जाने वाले रास्ते पर खराब स्ट्रीट लाइट तुरंत ठीक कराएं, अतिरिक्त अस्थायी लाइट लगाने को लेकर भी निर्देशित किया गया।