प्रधानमंत्री का कार्यकाल लोकतांत्रिक इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि : कुमार अशोक पांडे 

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आपदा राहत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पूर्व मंत्री कुमार अशोक पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लगातार 4399 दिनों के ऐतिहासिक एवं सर्वाधिक लंबे निर्वाचित कार्यकाल की उपलब्धि के उपलक्ष्य में, सुखदेव रावत जी के माता दुर्गा के चंदिया मउ मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की। लड्डू वितरण क़र हर्ष उल्लास खुशियाँ मनाई। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि हनुमान जी महाराज से प्रार्थना है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण की यह ऐतिहासिक यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे तथा भारत विश्व पटल पर नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों को भारत के परिवर्तन, सुशासन, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा में वृद्धि का कालखंड बताते हुए इसे देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया।read more:https://pahaltoday.com/bangladesh-foreign-minister-who-met-jaishankar-said-send-sheikh-hasina-back/उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद लगातार प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा की है।  उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिना एक दिन का अवकाश लिए राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करना प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की विशेषता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन भारत को विश्व शक्ति बनाने, 140 करोड़ देशवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए समर्पित कर दिया है। प्रधानमंत्री की सोच “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” आज देश के विकास का आधार बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। विकसित भारत-2047 का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनेगा, तब भारत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *