अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कराया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

मुस्लिम सामुदाय के रोजादारो के साथ निराला पार्क में प्रतिनिधि शुभम गौड़ हुए शामिल 
डलमऊ रायबरेली। बीते दिन रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन डलमऊ नगर में किया गया जहां पर नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने निराला पार्क में रोजा इफ्तार पार्टी का नेतृत्व करते नजर आए और पार्टी में कस्बे के लोगों ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समुदाय के रोजेदारों के साथ-साथ हिंदू समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। अजान की आवाज गूंजते ही रोजेदारों ने रोजा खोला। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ भी रोजेदारों के साथ जमीन पर बैठकर इफ्तार में शामिल हुए, जिसे लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल बताया तथा प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने कहा डलमऊ की पहचान आपसी भाईचारे की मिसाल मानी जाती है यहां हिंदू मुस्लिम के त्यौहार में दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के त्यौहार में शामिल होकर खुशीपूर्वक त्यौहार मनाते हैं और आज रोजा इफ्तार पार्टी इसका एक उदाहरण वही इफ्तार के बाद हाफिज मुजफ्फर ने सभी रोजेदारों को नमाज अदा कराई। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं।इस मौके पर नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़, वरिष्ठ लिपिक सोहराव अली (जूबी) ,फिरोज आलम, परवेज खान, मोहम्मद शकील, कामरान हुसैन, सतीश जायसवाल, नीरज यादव,आशीष श्रीवास्तव, संतोष त्रिवेदी, दिलीप बाजपेई, जुनेद आलम, नईमुल अंसारी,आकिब जावेद, मोहम्मद फराज, दानिश, मोहम्मद गयाश, आफताब अली, मुरातिब हुसैन, वरिष्ठ पत्रकार मेराज अली, ननकू, लारेब, असद, साहिल, कैफ के साथ कस्बे के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *