मुरादनगर के गांव जलालाबाद की बेटी पूजा सहरावत ने किया नाम रोशन बनी जिला समाज कल्याण अधिकारी(DSWFO)

गाजियाबाद – मुरादनगर क्षेत्र के गांव जलालाबाद निवासी पूजा शेरावत ने पीसीएस परीक्षा पास कर किया परिवार का नाम रोशन।क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने पूजा सहित उसके परिवार को शुभकामनाएं दी।मुरादनगर क्षेत्र की बेटी पूजा सहरावत बनी PCS अधिकारी
अपनी पढ़ाई के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्री कॉलेज से छात्रसंघ अध्यक्ष(2017)और महासचिव(2016) रह चुकीं पूजा ने UPPCS परीक्षा में 4th रैंक हासिल कर जिला समाज कल्याण अधिकारी(DSWFO) बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिखाया है।किसान परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुँच कर पूजा ने लाखों बेटियों को इस तरह की बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिए प्रेरणा दी।पूजा सहरावत को मिली इस सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उनके घर जलालाबाद बधाई देने पहुंचे।बधाई देने वालों में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी, सहरावत खाप के उपाध्यक्ष रामकुमार सहित चन्दरपाल सिंह के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *