औरैया बेला थाना क्षेत्र के ग्राम मल्होसी में नवरात्रि की नवमी पर पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेला थाना प्रभारी गंगा दास गौतम ने पुलिस बल के साथ मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह मेला विगत कई वर्षों से आयोजित होता आ रहा है।मेले में दूर-दराज से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाईं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिले। क्षेत्रीय निवासी बड़ी संख्या में मेला घूमने और मल्होसी देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े।थाना प्रभारी गंगा दास गौतम ने पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा।मेले में भारी भीड़ को देखते हुए यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।