बलिया। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने शनिवार को हत्या का प्रयास करने से सम्बन्धित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को सुसंगत धाराओं के तहत पेश न्यायालय कर दिया।उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि 27 जुलाई की रात्रि लगभग 09 बजे मेरा पुत्र अपने मुहल्ले के साथी के साथ कुछ घरेलु सामान खरीदने कदम चौराहा पर जा रहा था। तभी बीच रास्ते में टोलटैक्स जीप स्टैंड के पास पूर्व के विवाद के कारण पहले से ही घात लगाये और एक सामान आशय के साथ विपक्षीगण पवन चौबे पुत्र अज्ञात निवासी काशीपुर शिवपुरी कालोनी थाना कोतवाली, गोलू पटेल उर्फ वीर बजरंगी पुत्र अज्ञात निवासी-बेदुआ थाना-कोतवाली अपने साथियों के साथ मेरे लड़के को पकड़ लिया और मारने पीटने लगे और मेरे लड़के के साथ गए उसके साथी को भी मारने पीटने लगे।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….जिससे उसको भी चोटे आई और वह किसी तरह भग कर अपनी जान बचाया और उक्त सभी विपक्षीगण मेरे लड़के को मारे पीटे तथा जान मारने की नीयत से गोलू पटेल उर्फ वीर बजरंगी और पवन चौबे द्वारा मेरे लड़के को चाकू से मार दिए इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।शनिवार को थाना कोतवाली पुलिस टीम के उ0नि0 शंशाक पाण्डेय की टीम देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित व लम्बित विवेचना में बेदुआ मोहल्ला के पास मामूर था।इसी बीच मुखबीर की सूचना पर गोलू पटेल उर्फ बजरंगी पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया।