पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

स्योहारा, बिजनौर। अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्योहारा पुलिस ने रविवार को छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में ज्योतिहिम्मा मुकरपुरी निवासी सुमित कुमार पुत्र रघुनाथ, नकुल पुत्र निहाल तथा धीरज पुत्र धारसी राम, इस्लामनगर निवासी सलमान पुत्र इफाकर, तथा अमीनाबाद निवासी रामअवतार पुत्र विक्रम सिंह एवं अंकित पुत्र विक्रम सिंह शामिल हैं।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, मुख्य आरक्षी सरित, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार तथा कांस्टेबल मोनू शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों का अनुपालन कराने और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *