पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

स्योहारा। थाना स्योहारा पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त पर फरवरी 2026 में हुए हत्या कांड में शामिल होने का आरोप है।read more:https://pahaltoday.com/general-ns-raja-subramani-becomes-the-new-cds-of-the-country/पुलिस के अनुसार 19 फरवरी 2026 को शाह आलम पुत्र नसरुल्ला निवासी मोहल्ला मुस्लिम चौधरियान, कस्बा एवं थाना स्योहारा ने थाना स्योहारा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी विरामपुर ईदगाह रोड, थाना स्योहारा ने उसके भाई सलमान की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।तहरीर के आधार पर थाना स्योहारा में मुकदमा अपराध संख्या 53/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान नदीम पुत्र अब्दुल हक निवासी चकमहमूदसानी, थाना स्योहारा का नाम भी प्रकाश में आया, जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 61(2) एवं 3(5) बीएनएस की वृद्धि की गई।पुलिस ने बताया कि मुख्य अभियुक्त मोहम्मद अजीम की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। शनिवार को थाना स्योहारा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि घटना के दिन उसका साथी ट्रक चालक सलमान के साथ गन्ना डालने के लिए टोकन लेने को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते उसने सलमान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वह अपने चाचा नसीम की मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गया था।पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व 9 अप्रैल 2026 को सह-अभियुक्त नदीम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, कांस्टेबल अमित भाटी एवं कांस्टेबल पंकज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *