सावन के अंतिम सोमवार पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के निर्देश

बड़हलगंज में सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रविवार को उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने नायब तहसीलदार जय प्रकाश और बड़हलगंज एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव के साथ प्रमुख घाटों और कांवड़ मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान टीम ने घाटों की स्थिति, कांवड़ यात्रियों के आवागमन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteअधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि अंतिम सोमवार को संभावित भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।उपजिलाधिकारी ने कांवड़ मार्ग पर यातायात सुचारु रखने, श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा न आने देने और प्रमुख स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित टीमों को लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को भी कहा।पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही प्रयोग करें और घाटों पर प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *