नगीना । पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को व्यवधानरहित व सकुशल संपन्न कराने के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश पर सीओ कार्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम बुधवार की सुबह से एक्टिव हो गया है।जिसका संबंध सीओ सर्किल क्षेत्र के चारों थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से होगा जो कांवड़ समय में 24 घंटे सेवा चालू रहेगी। सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बुधवार की शाम चितौड़गढ़ चौकी पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि सावन के पहले दिन से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक व सकुशल संपन्न कराने के लिए के पुलिस प्रशासन कृत संकल्प है। जिसके लिए जगह जगह पुलिस पिकेट तैनात रहेगी और चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग की जाएगी।कांवड यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जायेगा।शिवभक्त कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास तक करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/किसी भी समस्या से निबटने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी।ऐसी व्यवस्था की गई है कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर शिवभक्तों को किसी भी तरह की असुविधा व परेशानी न हो और पुलिस उनकी मदद के लिए तुरंत पहुंच सके। सर्किल के चारों थाना क्षेत्रों नगीना, कोतवाली देहात, बढ़ापुर व नगीना देहात में शिवभक्त कांवड़ियों के आवागमन के रास्तों पर प्रमुख व विशिष्ट प्वाइंटों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को इंटरनेट के माध्यम से कंट्रोल रूम में कनेक्ट किया गया है।कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस स्टॉफ चौबीसों घंटे कांवड़ यात्रा मार्गों की निगरानी करेगा।सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि कांवड़ यात्रा से संबंधित कोई भी कंट्रोल रूम को सूचना देने के लिए सीयूजी नंबर 7839864451 जारी कर दिया गया है।इस नंबर पर कांवड़ियों व आमजन द्वारा कोई भी सूचना दी जा सकती है।कांवड़ियों के गुजरने वाले सीओ सर्किल क्षेत्र के शुरू से अंत तक सभी मार्गों पर शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध कर सीओ नगीना सहित चरों थाने के थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में गस्त करते रहेंगे।