प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए पीएम मोदी ने की अपील

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सतर्क रहने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय बताते हुए खास तौर पर बुजुर्गों, बच्चों और धूप में काम करने वाले लोगों का ध्यान रखने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों के दैनिक जीवन में कठिनाइयां बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक सावधानी बरतने, शरीर को हाइड्रेटेड रखने और घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखने की सलाह दी। पीएम मोदी ने कहा कि इस मौसम में संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग बहुत बड़ा सहारा बन सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि संभव हो तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। साथ ही उन्होंने उन लोगों की सराहना की, जो अपने घरों और दुकानों के बाहर राहगीरों के लिए मटकों में पानी रखते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी छोटी-छोटी पहलें भीषण गर्मी में लोगों के लिए राहत का कारण बन सकती हैं।read more:https://pahaltoday.com/saharanpur-footwear-premier-league-2026-gets-off-to-a-colourful-start/#google_vignetteप्रधानमंत्री मोदी ने हीटस्ट्रोक और गर्मी से होने वाली अन्य समस्याओं को लेकर भी लोगों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आए, अत्यधिक थकान महसूस हो, मतली हो या वह बेहोश जैसा लगे तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसे व्यक्ति को तुरंत किसी ठंडी और छायादार जगह पर ले जाकर पानी, ओआरएस या अन्य तरल पदार्थ देने चाहिए। उन्होंने कहा कि समय रहते ध्यान न देने पर यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। पीएम मोदी ने लोगों से अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों का हालचाल पूछने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप से बचने और अधिक आराम करने की सलाह दी जानी चाहिए। संवेदनशीलता दिखाएं और पशु-पक्षियों के लिए रखें पानी प्रधानमंत्री ने इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोग अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या कार्यालय के बाहर पानी से भरे बर्तन रखें, जिससे प्यासे पक्षियों और जानवरों को राहत मिल सके। पीएम मोदी ने कहा कि इन कठिन दिनों में सभी को करुणा और संवेदनशीलता के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *