ललितपुर- एसोसियेशन की बैठक कोषागार के पेंशनर्स कक्ष में जे के सिंह पूर्व वाणिज्य कर अधिकारी अध्यक्ष एवं ए आर रिछारिया जिला सचिव के तत्वाधान में आयोजित की गई। जिसमें साथियों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री को भेजे जाने वाली 200 से अधिक याचिकाओं को हस्ताक्षर कराकर जमा कराया गया। सभी साथियों से पुनः अनुरोध किया गया कि अधिक से अधिक याचिकाओं पर हस्ताक्षर कराकर जमा कराए। यह भी अपेक्षा की दिनांक 21.04.2026 को होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक उपस्थित होकर धरना को सफल बनाएं।बैठक में तिलकराम कौशिक,जिला उपाध्यक्ष, महेश कुमार, अशोक कुमार सैनी, हरीश तिवारी, एजाज नवी, सुरेन्द्र कुमार जैन, मीडिया प्रभारी, स्वरूप चंद जैन, गंगाराम शर्मा, भगवान दास कुशवाहा, अशोक कुमार पुरोहित, रामसेवक सैनी, पुखराज सिंह,श्रीराम मिश्रा, पी एन तिवारी इत्यादि पेंशनर्स उपस्थित रहे।श्री हजारी लाल पाल कार्यालय सचिव द्वारा सभी साथियों का आभार व्यक्त किया गया।