भीतरी बाजार की जर्जर सड़क को लेकर 16 जुलाई को शांतिपूर्ण सत्याग्रह की घोषणा!

गाजीपुर।सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के भीतरी बाजार की जर्जर सड़क को लेकर करप्शन फ्री इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकार आफताब अंसारी अपोलो ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है!read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/
उन्होंने बताया कि दिनांक 09 जुलाई से सड़क की खराब स्थिति को लेकर सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप एवं ईमेल के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान लगातार आकर्षित किया गया। इसके अतिरिक्त 11 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय के स्टेनो से भी वार्ता कर समस्या की गंभीरता और प्रस्तावित सत्याग्रह की जानकारी दी गई! इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई है!
उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के विरोध का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा, सुविधा और जनहित से जुड़ा शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रयास है! प्रशासन से अपेक्षा है कि 16 जुलाई से पहले सड़क की मरम्मत प्रारंभ कर जनता को राहत प्रदान की जाए!यदि निर्धारित अवधि तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है, तो 16 जुलाई को संविधान और कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जनहित के मुद्दे को जिम्मेदार अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना और शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराना है! श्री आफताब अंसारी अपोलो ने जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला जी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी महोदय धरातल स्तर पर स्वत: संज्ञान लेकर कार्य करने में रुचि दिखा रहे हैं! गाजीपुर के जनता को उसका लाभ भी मिल रहा है! बावजूद यह मुद्दा अभी तक उनके संज्ञान में क्यों नहीं आया! यह एक सवाल पैदा कर रहा है! इस मामले में सोशल मीडिया सेल जिलाधिकारी का व्हाट्सएप और ईमेल चेक करने वाले कर्मचारी क्यों शिथिलता बरत रहे हैं! यह काफी खेद का विषय है! जिलाधिकारी महोदय से आग्रह है कि डिजिटल कार्यप्रणाली को गतिशील बनाने का कार्य करें! जिससे कोई भी समस्या अगर डिजिटल माध्यम से प्रचारित और प्रसारित हो रही है तो उस पर त्वरित गति से कार्यवाही हो सके!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *