पीसीएमए द्वारा मिशन सुरक्षा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वितरण का आयोजन

गाजियाबाद – गाजियाबाद स्थित एमडी पब्लिक स्कूल सहानी राजनगर मैं प्राइवेट चिकित्सक मेडिकल एसोसिएशन पीसीएमए द्वारा मिशन सुरक्षा मेंबरशिप रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से आए सैकड़ो ग्रामीणचिकित्सको
ने अपने मेंबरशिप रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्राप्त किए।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमेश प्रजापति एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ.बबली गुर्जर शामिल हुए।इस अवसर पर रमेश प्रजापति ने कहा कि आज समाज में जरूरत है उन छोटे ग्रामीण चिकित्सकों की जिन्होंने कोरोना जैसी महामारी में अपनी ताकत का एहसास कराया तथा अपने हुनर से ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों गरीब पीड़ित मरीजों को ठीक करने का काम किया।उन्होंने कहा अगर प्रदेश में हमारी समाजवादी पार्टी की सरकार आई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात कर आरएमपी आयोग का पुनः गठन कर सभी ग्रामीण चिकित्सकों को प्राथमिक चिकित्सा करने का अधिकार दिलाए जाने पर काम करेंगे इस अवसर पर उपस्थित हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ बबली गुर्जर ने कहा कि दुर्भाग्य है इस देश का जहां सरकार करोड़ों रुपए खर्च करके अशिक्षित को गांव देहात में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम पर लगा दिया जाता है वहीं पढ़े लिखे पैरामेडिकल में डिग्री डिप्लोमा होल्डर देश में लाखों ग्रामीण चिकित्सकों को प्राथमिक चिकित्सा करने नहीं दिया जा रहा है बलिक उन पर कानूनी कार्रवाई करके उन्हें अपराधी बनाया जा रहा है हम इसका घोर विरोध करते हैं साथ ही हम प्राइवेट चिकित्सक मेडिकल एसोसिएशन के साथ है जहां तक भी हो सकती है हम ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने वाले इन सच्चे सेवादारों को परेशान नहीं होने देंगे चाहे सरकार से हमें आर पार की लड़ाई क्यों ना लड़नी पड़े इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस के शर्मा द्वारा मिशन सुरक्षा की मेंबरशिप रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सैकड़ो चिकित्सकों को विपरीत कर उन्हें हार्दिक बधाई दी गयी। इस अवसर पर संगठन की और से डॉ,आरके शर्मा डॉ,जुबेर त्यागी डॉ पुष्पेंद्र आर्य डॉ सूरज नायक डॉ जाहिद अली डॉ रतन सिंह यादव डॉ राजकुमार डॉ अब्बासी डॉ बीपी शर्मा डॉ सैफी डॉ,अनिल कोरी डॉ,मंतोष सरकार डॉ,डाल्टन मलिक डॉ, अनिमेष विश्वास डॉ,मनोज विश्वास डॉ,मंडल डॉ,राय डॉ, राजीव त्यागी डॉ हरेंद्र दीक्षित डॉ विपुल मित्रा डॉ प्रवीण चौहान डॉ तारा सिंह डॉ चंदन डॉ बीके पंडित डॉ शाहरुख डॉ अरमान अली डॉ इमरान डॉ महेश डॉ दानिस डॉ सिकंदर खान डॉ आसिफ डॉ प्रदीप डॉ यामीन डॉ शैलेश डॉ अमन सिंह डॉ प्रजापति डॉ मुनीर अहमद डॉ स्वतंत्र पाल आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *