पत्रकारों की समस्याओं पर पीसीआई ने बढ़ाया कदम, तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा अधिकारियों से वार्ता

वाराणसी। पत्रकारों और मीडियाकर्मियों की लंबे समय से चली आ रही रेलवे टिकट में रियायत की कठिनाइयों को लेकर भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने अब सीधे संबंधित अधिकारियों से संवाद की पहल की है। परिषद के अध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है, प्रतिनिधिमंडल संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर पत्रकारों की समस्याओं और उनके अनुरोध को आगे बढ़ाएगा।पीसीआई के अनुभाग अधिकारी राहुल आर्य ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि आपके पत्र दिनांक 2 अगस्त 2026 को भेजे गए ईमेल के संदर्भ में परिषद ने मामले पर विचार किया है, इसके बाद श्री गुरिंदर सिंह, श्री अरुण कुमार त्रिपाठी और डॉ. के. श्रीनिवास राव को प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteयह पहल उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) के प्रांतीय उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह की ओर से पत्रकारों की समस्याओं को लगातार उठाए जाने के बाद सामने आई है, अजीत नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकारों और मीडियाकर्मियों की व्यावहारिक कठिनाइयों को लेकर संगठन लगातार संबंधित संस्थाओं का ध्यान आकर्षित करता रहा है, पीसीआई की ओर से प्रतिनिधिमंडल गठित किया जाना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि परिषद के प्रतिनिधि संबंधित अधिकारियों के समक्ष पत्रकारों की समस्याओं को रखेंगे, जिससे इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने इसे देशभर के पत्रकारों के लिए उत्साहवर्धक पहल बताते हुए भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष, परिषद के सदस्यों और अधिकारियों के प्रति आभार जताया।श्री सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, उनकी कार्यगत कठिनाइयों का समाधान केवल पत्रकारों के हित का विषय नहीं, बल्कि स्वतंत्र और प्रभावी पत्रकारिता के लिए भी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *