राहगीर स्कूटी लेकर के  फिसल गए चोटिल  दूध से भरा  डिब्बा पलटा 

पिलखुआनगर पालिका की लापरवाही के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में कूड़े का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है, जिससे आम लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़  रहा है। जवाहर बाजार और मंडी क्षेत्र में शनिवार को  दुकानों के सामने कूड़े के ढेर लगे रहे।  सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं पहुंचे, जिससे व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली।राहगीरों को भी गंदगी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कूड़ा चारों ओर फैल होने के कारण स्थिति और भी खराब हो गई। स्थानीय निवासी सत्येंद्र का आरोप है कि नगर पालिका स्वच्छता अभियान के दावों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। गंदगी के कारण बदबू फैल रही है, जवाहर बाजार में स्कूटी सवार फिसलने के कारण चोटिल हुए और उनका दूध से भरा डिब्बा पलट गया जिससे उन्हें नुकसान भी झेलना पड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *