दुकान में घुसी बेकाबू कार, चार बाइक चकनाचूर

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ स्थित मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान के बाहर खड़ी चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। संयोग अच्छा रहा कि दुकान पर चाय-नाश्ता कर रहे आधा दर्जन लोग बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/जानकारी के अनुसार, वाराणसी से छत्तीसगढ़ जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर अजय और जवाहिर की दुकान में घुस गई। कार ने पहले बाहर खड़ी बाइकों को टक्कर मारी, फिर दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार जवाहिर और अजय ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे ग्राम प्रधान के पति सीताराम, किरवानी निवासी नजीब हुसैन तथा फेरी व्यवसायी सचिन और टीनू सहित कई लोग दुकान पर चाय-नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार बाइकों को रौंदते हुए दुकान में घुस गई। उन्होंने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस चालक और कार में सवार अन्य लोगों को थाने ले गई। मामले में पीड़ितों और चालक के बीच बातचीत चल रही है। थाना प्रभारी रविकांत मिश्र ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। घटना में जनहानि नहीं हुई है, जबकि चार बाइक और दुकान को नुकसान पहुंचा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *