डिजिटल पेमेंट अवेयरनेस शिविर का आयोजन

श्रावस्ती। सिरसिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत घोघवा कला में डिजिटल पेमेंट अवेयरनेस के अवसर पर मंगलवार को एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन की जानकारी प्रदान करना था। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में क्रिसियल फाउंडेशन के कैपिसिटी बिल्डिंग ऑफिसर सुनील राजभर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, आधार आधारित भुगतान प्रणाली, क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान तथा डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। एफसी साधना वर्मा और आनंद कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि डिजिटल भुगतान के माध्यम से कैसे वे अपने दैनिक लेन-देन को सुरक्षित और आसान बना सकते हैं।ग्रामीणों ने डिजिटल भुगतान प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने की रुचि दिखाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें डिजिटल भुगतान के बारे में जानकारी मिली है और वे इसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित हुए हैं। कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा और ग्रामीणों को डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करने में मदद मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *