मिट्टी अवैध खान की जिलाधिकारी से शिकायत जांच के आदेश

 सिंभावली – ब्लॉक सिंभावली क्षेत्र के गांव गनदु नगला निवासी पुष्पेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन शक्ति मंच  अपने संगठन के लोगों के साथ हापुड़ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक पांडे से  मिट्टी अवैध खनन की शिकायत करते हुए बताया थाना बाबुगढ क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में मिट्टी का अवैध खनन करने वाले माफिया खुले आम मिट्टी,अवैध खनन कर रहे हैं ग्रामीण मिट्टी के अवैध खनन से परेशान हो रहे हैं उनकी फसल क्षतिग्रस्त हो रही है रास्तों में धूल मिट्टी के कारण ग्रामीणों का निकलना दुश्वार हो रहा है परंतु बाबूगढ़ पुलिस खनन अधिकारी अवैध खनन माफिया के खिलाफ करने के लिए तैयार नहीं खनन अधिकारी व पुलिस हत्या का इंतजार कर रही है  मिट्टी के अवैध खनन करने वाले माफिया के द्वारा किसी किसान की हत्या होती है तो उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी भारतीय किसान यूनियन शक्ति मंच के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया जिलाधिकारी के द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है कहां गया है खनन अधिकारी से बात कर जल्द जांच कराई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *