गाजीपुर। जखनियां-स्थानीय क्षेत्र के कई गांव में स्वास्थ्य विभाग एवं सीडीपीओ कार्यालय के नाम पर प्रसव के बाद महिलाओं को मिलने वाली धनराशि से ऑनलाइन पैसा काट लिया जा रहा है क्षेत्र के गौरा खास गांव के रुकसार बानो पत्नी शरिक असारी व गुड़िया पत्नी धनंजय को किसी महिला ने फोन कर कहा कि वह सीडीपीओ कार्यालय से बात कर रही है प्रसव के बाद उनके खाते में पैसा गया है जिसकी जांच की जा रही है और उन्हें जैसा बताया जा रहा है वैसा वह करें जिस पर दोनों महिलाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया इसके बाद₹3600 तत्काल उनके खाते से कट गए इसके बाद शाम तक मोबाइल बंद हो गया घर वालों को पता चलने पर वे देर शाम सीडीपीओ कार्यालय व स्वास्थ्य विभाग पहुंचकर जांच करवाएं जिस पर पता चला कि न तो उनके विभाग से कोई फोन किया गया है और न ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए कोई निर्देश ही दिया गया है इस बारे में सुपरवाइजर एकता सिंह ने कहा कि कई दिनों से ऐसे फ्रॉड की जानकारी मिल रही है जिस पर सभी आंगनवाड़ी से कहा गया है कि वे जब तक अपने सुपरवाइजर या सीडीपीओ नहीं कहती हैं तब तक वह किसी से कोई कागजात न ले सब कुछ ऑनलाइन सिस्टम है जिसमें प्रसव की बाद किसी से कोई पेपर नहीं लिया जाता है पहले बच्चे के पैदा होने पर₹3000 व टीकाकरण के बाद ₹2000 महिलाओं को मिलते हैं वहीं दूसरे बच्चों में बेटी पैदा होने पर ₹6000 की धनराशि प्रसव बाद महिलाओं को दी जाती है उन्होंने बताया कि बच्चा पैदा होने के बाद एक बार फॉर्म भरा जाता है जिसके बाद कभी भी किसी से कोई कागजात नहीं लिया जाता है अगर कोई कागजात की मांग करता है तो उसकी सूचना भी तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को दें बाकी जानकारी किसी को न दें।