मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

गाजियाबाद। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एस.पी. पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद के पात्र गौपालकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक गौपालक 10 जुलाई, 2026 तक नन्द बाबा दुग्ध मिशन के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।read more:https://pahaltoday.com/bangladesh-foreign-minister-who-met-jaishankar-said-send-sheikh-hasina-back/योजना के अंतर्गत स्वदेशी नस्लों जैसे साहिवाल, गिर, थारपारकर, हरियाणा एवं गंगातिरी गायों के अधिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
योजना के प्रमुख लाभ
* 08 किलोग्राम से अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली गाय पर ₹10,000 का नकद पुरस्कार।
* 12 किलोग्राम से अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली गाय पर ₹15,000 का नकद पुरस्कार।
* प्रत्येक पात्र गौपालक को अधिकतम दो गायों के लिए लाभ प्रदान किया जाएगा।
* पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
* प्रोत्साहन राशि लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
पात्रता की प्रमुख शर्तें
* गाय प्रथम, द्वितीय अथवा तृतीय ब्यात की हो।
* ब्यात अवधि 45 दिनों के भीतर की हो।
* गौवंश का क्रियाशील बीमा होना अनिवार्य है।
* आवेदक को अपने जीवनकाल में इस योजना का लाभ पूर्व में प्राप्त नहीं हुआ होना चाहिए।
* दुग्ध उत्पादन का स्थलीय सत्यापन पशुधन प्रसार अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
आवेदन के समय अपलोड किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
गौपालक के आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति।
बैंक पासबुक की पठनीय स्वप्रमाणित छायाप्रति।
गौवंश के क्रियाशील बीमा का विवरण।
गौवंश के साथ गौपालक का पूर्ण फोटोग्राफ, जिसमें गाय का ईयर टैग स्पष्ट दिखाई दे।
नोटरीकृत शपथ पत्र, जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि—
◦ आवेदक को जीवनकाल में पूर्व में इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।
◦ गाय प्रथम/द्वितीय/तृतीय ब्यात की है।
◦ ब्यात अवधि 45 दिनों के भीतर की है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक गौपालक निर्धारित तिथि तक नन्द बाबा दुग्ध मिशन के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *