जखनिया ब्लॉक सभागार में पंचायत विकास योजना पर एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

गाजीपुर। विकास खंड जखनिया के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को उपनिदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल के मार्गदर्शन में पंचायत विकास योजना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में समस्त ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, सचिव तथा पंचायत सहायकों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार यादव, ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार यादव ने पंचायत विकास योजना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की विकास योजना तैयार करते समय ग्राम सभा की बैठक में ही प्रस्तावित कार्यों का अनुमोदन कराना अनिवार्य है। साथ ही वार्षिक कार्ययोजना बनाते समय वंचित समुदाय, बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धजनों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं बाबूराम ने पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी और प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम में महेंद्र, मनोज, चंद्रिका, श्रीकेश, रामाधार चौहान, पंचायत सहायक वरुण कुमार, अनामिका, नुरुलशन, सीमा, अनीता, पूनम सहित वार्ड सदस्य पूनम, रामबिलास, भगवानदास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *