हल्दौर । क्षेत्र के गंज रोड स्थित गांव वाटपुरा में दा राॅयल कोर्ट बैंक्वेट हॉल में चल रही चार दिवसीय श्रीकृष्ण कथा के तृतीय दिवस बुधवार को श्रीधाम वृंदावन से पधारें कथा व्यास आचार्य इन्द्रेश मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का वृतांत सुनाते कहा कि
भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की अंधेरी मध्यरात्रि को मथुरा के कारागार में जब कंस के अत्याचार चरम पर थे, तब देवकी के गर्भ से भगवान विष्णु ने आठवें पुत्र के रूप में अवतार लिया। मूसलाधार वर्षा में शेषनाग ने छत्र बनकर रक्षा की और यमुना ने मार्ग दिया। वसुदेव बालकृष्ण को नंद बाबा के घर छोड़ आए। गोकुल में नंद घर आनंद भयो का जयघोष गूंज उठा। यही बालक आगे चलकर गीता का ज्ञान देकर कर्मयोग का संदेश देने वाले जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण बने। कथा में क्षेत्र के गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान दीपक शर्मा सहित समाजसेवी रोहित तोमर, रोहित चौधरी, भोले प्रधान, तरुण कुमार, नरेश कुमार, मलखान सिंह, दीपक भगत जी, ओमवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, पारुल, वनिता, नीशु, किरण आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।