चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत चला जनजागरूकता अभियान

 आजमगढ़ जनपद में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के नेतृत्व में चलाया गया।अभियान के दौरान जनपद की एंटी रोमियो टीमों द्वारा मंदिरों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्राम स्तर पर चौपाल/जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, सुरक्षा कानूनों एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नवरात्रि के दौरान सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *