अमेठी। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार को जनपद भर के देवी माँ के मंदिरों और शक्तिपीठों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के जयकारों के साथ विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर रहे हैं।जनपद के प्रमुख शक्तिपीठ मां कालिकन धाम (संग्रामपुर), आहोरवा भवानी धाम, दुर्गन भवानी धाम, समसेरियन माता धाम, बूढ़े माता मंदिर, देवीपाटन मंदिर व गौरा जामो सहित अन्य मंदिरों पर भी भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं।नवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ माता के दरबार में पहुंचकर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना कर रहे हैं, और मैया के जयकारे लगा रहे हैं, जिससे पूरे जनपद में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।